फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सूरत की साड़ियों संग खनकेंगी फिरोजाबाद की चूड़ियां

Tue, 07 Oct 2025 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : दुकान में चूड़ी की खरीदारी करती महिला। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जैसे-जैसे करवाचौथ नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में चहल-पहल बढ़ती जा रही है। करवाचौथ पर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखने के साथ ही सजने-संवरने के लिए महिलाएं बाजार में खूब खरीदारी कर रही हैं। इस बार सूरत की साड़ियों संग फिरोजाबाद की चूड़ियाें की मांग अधिक है।
विज्ञापन

बाजार में सबसे अधिक खरीद चूड़ी, कंगन, साड़ी व लहंगे की हो रही है। महिलाएं सबसे अधिक सूरत और बनारस की साड़ियां तो चूडियों में फिरोजाबाद की चूड़ियां पसंद कर रही हैं। साड़ियां दो हजार से 25 हजार रुपये तक की हैं तो लहंगे 50 हजार रुपये तक वाले बाजार में हैं। करवाचौथ के लिए साड़ियों और लहंगों के रंग के अनुरूप चूड़ियों के सेट तैयार करवाए जा रहे हैं।
दुकानदारों ने सूरत, बनारस सहित अन्य शहरों से साड़ियों का स्टॉक पहले से ही मंगा लिया है। रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, मेन बाजार, नजफगढ़ रोड समेत दिल्ली-रोहतक रोड पर साड़ियों की कई अच्छी दुकानें हैं। बाजारों में महिलाएं 5 से 10 हजार वाली साड़ियां और 10 से 20 हजार रुपये वाले लंगे पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

नाहरा-नाहरी रोड के साड़ी विक्रेता भारत भूषण, रेलवे रोड के साड़ी विक्रेता पुरुषोत्तम गोयल, संजय जैन ने बताया कि हर बार त्योहार पर फैशन और ट्रेंड बदलता रहता है। इस बार सूरत और बनारसी के साथ ही कांजीवरम की साड़ी खरीदी जा रही हैं। इनमें लाइट वेट और डिजाइनर साड़ी अधिक पसंद की जा रही हैं।
त्योहार के साथ ही विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों के लिए परिधानों की खरीद की जा रही है। नवंबर और दिसंबर विवाह सीजन के नाम रहेंगे। वहीं रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक चूड़ी विक्रेता सुमित कुमार ने बताया कि बाजार में फिरोजाबाद की चूड़ियों और चूड़ों के सेट की काफी मांग है।
इनकी खास बात यह है कि इन्हें साड़ी के साथ ही अन्य फेस्टिवल ड्रेस के साथ भी पहना जा सकता है। महिलाओं में फिरोजाबाद की चूड़ियों का काफी क्रेज है। महिलाओं के लिए मांग के अनुरूप 100 रुपये से 1500 रुपये तक के चूड़ी सेट तैयार किए जा रहे हैं।

-फोटो 53 : दुकान में चूड़ी की खरीदारी करती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें