फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: उद्यमी नवीन मल्होत्रा को मिला बेस्ट टेक्नोलॉजी लीडरशिप अवाॅर्ड

Tue, 07 Oct 2025 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 63 : उद्यमी नवीन मल्होत्रा को टेक्नोलॉजी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित करते। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारत बिजनेस अवाॅर्ड समारोह में शहर के मशहूर उद्यमी नवीन मल्होत्रा को टेक्नोलॉजीज लीडरशिप इन इंडक्शन हीटिंग मशीन अवाॅर्ड से नवाजा गया है। शार्क टैंक फेम और मशहूर उद्यमी अशनीर ग्रोवर ने उन्हें ये अवाॅर्ड दिया है। अवाॅर्ड समारोह दिल्ली के पांच सितारा होटल लीला में आयोजित किया गया था। टायकी संस्था की तरफ से भारत बिजनेस अवाॅर्ड समारोह करवाया गया था।
विज्ञापन


नवीन मल्होत्रा बहादुरगढ़ के उद्यमी हैं और वह उद्यमियोंं के हित में भी लगातार काम करते आ रहे हैं। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ जुड़कर वो सरकार और प्रशासनिक मंचों पर उद्यमियों के हित की आवाज उठा रहे हैं। मल्होत्रा ने टेक्नोलॉजी लीडरशिप अवाॅर्ड देने के लिए आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि जब उद्यमी के कार्य को प्रोत्साहन मिलता है तो उसका हौंसला नया और बेहतर करने की तरफ बढ़ता है। भारत उद्योग हित की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लगातार बेहतर काम कर रहा है, जिसके कारण उत्पादन लागत घटती है और उद्यम को प्रोत्साहन मिलता है।
विज्ञापन

मल्होत्रा को इससे पहले भी जेम ऑफ इंडिया अवाॅर्ड, मेक इन इंडिया अवाॅर्ड और बेस्ट एमएसएमई अवाॅर्ड से भी नवाजा जा चुका है। गणपति धाम एसोसिएशन ने भी नवीन मल्होत्रा को टेक्नोलॉजी लीडरशिप अवाॅर्ड मिलने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें