फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लकड़िया में लाखों की लागत से फिरनी व खेत के रास्ते का होगा निर्माण

विज्ञापन
11jjrp10- नेशनल हाइवे-71 से लकड़िया गांव तक जाने वाला रास्ता, जिसका निर्माण होगा। स्रोत : ग्राम - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
विज्ञापन
बेरी। बेरी ब्लॉक के गांव लकड़िया में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब जल्द पूरी होने जा रही है। गांव की फिरनी तथा खेतों की ओर जाने वाले रास्तों के निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग की तरफ से लाखों रुपये की लागत से फिरनी व खेत के रास्ते का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस निर्माण कार्य को लेकर पंचायती राज विभाग की तरफ से टेंडर लगा दिया गया हैं। निर्माण कार्य में नेशनल हाइवे-71 से खेत के रास्ते तक लगभग 18 लाख रुपये की राशि व गांव की फिरनी बनाने के लिए करीब 21 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार गांव की फिरनी और खेतों तक जाने वाले रास्ते लंबे समय से जर्जर हालत में थे। बरसात के दिनों में रास्तों में पानी भर जाने के कारण किसानों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। खेतों में कृषि यंत्र और फसल ले जाने वाले वाहनों को आने-जाने में दिक्कत होती थी। कई बार रास्ता खराब होने के कारण हादसे होने की आशंका भी बनी रहती थी।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और फिरनी बनने से गांव की तस्वीर बदलेगी तथा किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के तहत फिरनी को मजबूत किया जाएगा और खेतों तक जाने वाले रास्तों को पक्का बनाया जाएगा। इससे बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


वर्जन
गांव में फिरनी व खेतों के रास्ते के लिए पंचायती राज विभाग की तरफ से टेंडर लगा दिया हैं। खेत के रास्ते तक लगभग 18 लाख रुपये की राशि व गांव की फिरनी बनाने के लिए करीब 21 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी टेंडर होने के बाद जल्द काम को शुरू करवाया जाएगा। इससे ग्रामीणों को समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

सीलक राम, सरपंच लकड़िया गांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें