फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से लगी आग, घर की छत और दीवारें उखड़ी

Thu, 10 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
विज्ञापन
गैस सिलेंडर फटा, घर में लगी आग - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर के लाइनपार क्षेत्र स्थित विकास नगर कॉलोनी के एक मकान में बीती रात आग लग गई। आग लगने के बाद एक सिलेंडर फट गया तो दूसरे में भी गैस का रिसाव हो गया। इससे मकान की छत और दीवारें तक उखड़ गईं।
विज्ञापन


घर में कोई न होने के कारण जनहानि नहीं हुई, लेकिन बेटी की शादी के लिए रखा गया दहेज का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, इस घटना से उन्हें करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


धमाके के साथ उखड़ गई छत
विकास नगर की गली नंबर-16 में किराये के मकान में रहने वाली सुनीता पत्नी रणधीर बुधवार शाम बच्चों सहित बहादुरगढ़ में ही अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थीं। इसी रात करीब दो बजे मकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


आग लगने के कुछ ही मिनट बाद जबरदस्त धमाका हुआ तो सभी लोग बाहर आ गए। आसपास अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड बहादुरगढ़ को सूचित किया। कुछ ही समय बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। हादसा इतना जबरदस्त था कि कमरों की छत फट गई और दीवारें उखड़ गई।

आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड कर्मियों के मुताबिक, एक सिलेंडर फट गया और दूसरे में भी आग लग चुकी थी। किचन में भी एक सिलेंडर रखा था। यदि इन दोनों सिलेंडरों में आग लगने से ब्लास्ट होता तो आसपास के लोगों के लिए भी परेशानी हो सकती थी। फटने वाले सिलेंडर को फायर ब्रिगेेड अपने साथ ले गई। लाइनपार थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

जल गए अरमान
सुनीता इस मकान में अपनी दो बेटी और एक बेटे समेत तीन बच्चों सहित रहती है। गुरुग्राम में चप्पलें बेचकर वह अपने परिवार का पोषण कर रही थी। सुनीता के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों में उसकी बेटी की शादी थी।

वह बेहद धूमधाम से बेटी की शादी करना चाहती थी। एक-एक कर वह अपनी बेटी की शादी का सामान जुटा रही थी, लेकिन आग लगने से सब कुछ खत्म हो गया। आग बेटी को देने के लिए रखे दहेज के सामान में नहीं, बल्कि उसके अरमानों में लगी है। नए बर्तन, कपड़े, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन, फ्रिज सहित अन्य कीमती सामान जल गया। इसके अलावा घर का फर्नीचर, बर्तन, टीवी सहित तमाम सामान जल गया।

सुनीता के मुताबिक, इस घटना से उसे करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है। घटना के अगले दिन वीरवार शाम तक सुनीता घर में जले सामान को देखकर रोती रही। परिचित और पड़ोसी उसे सांत्वना देते नजर आए।

अधिकारी बोले
उधर, जिला दमकल अधिकारी डीके नंदा का कहना है कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला को रिपोर्ट बनाकर दे दी जाएगी, ताकि वह मुआवजे के लिए आवेदन कर सके।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें