फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआईई में फर्नीचर बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग में राख हुआ सामान और आग बुझाते कर्मचारी। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगकि क्षेत्र के पार्ट-ए की एक फर्नीचर बनाने की फैक्टरी में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान फैक्टरी के अंदर मशीनें चल रही थी। ऐसे में किसी एक मशीन में शार्ट-सर्किट हुआ। कुछ ही देर में सभी मशीनों में आग लग गई। उस दौरान फैक्टरी में काम कर रहे दो कर्मचारियों ने इसकी सूचना मालिक व फायर ब्रिगेड विभाग को दी। सूचना पाकर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व पुलिस भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने चार घंटे में आग को काबू किया। फैक्टरी मालिक के अनुसार फैक्टरी में आग लगने से उनको लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

एमआईई के पार्ट वन में प्लॉट नंबर-898 में बनी एपेक्स इंडस्ट्रीज में फर्नीचर बनाने का कार्य होता है। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे फैक्टरी में फर्नीचर बनाने के लिए मशीनें चली रही थी। उस दौरान फैक्टरी में केवल दो कर्मचारी ही मौजूद थे। कर्मचारियों के अनुसार अचानक किसी एक मशीन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते अन्य मशीनों ने भी आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। दोपहर तक आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फैक्टरी मालिक दिल्ली के रहने वाले पुलकित ने बताया कि फैक्टरी में कुर्सियां व अन्य प्लास्टिक फर्नीचर बनाने का कार्य होता है। आग के चलते उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। उधर, फायर ब्रिगेड से कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर तक 7 गाड़ियां आग बुझाने के लिए लगी रही। वहीं आसपास की फैक्टरियों से भी सहायता ली गई। फैक्टरी मालिक पुलकित ने बताया कि उन्हें इस आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें