झज्जर। सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि मंदिर में श्री सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। पंडित पवन कौशिक ने जया एकादशी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि उपवास करने से मन और आत्मा तो पवित्र होती है, शरीर भी शुद्ध होता है।
साधना का मार्ग कठिन तो लगता है, लेकिन जब एक बार उस पथ पर चलने लगते हैं तो उसमें जो रस आता है, जीवन बदल जाता है। कौशिक ने कहा कि हमारे कर्म अच्छे है तो हमारा भाग्य भी सुंदर होगा। सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन, उमंग खुराना, भारत भूषण नंदा, ताराचंद भूटानी, डॉ. धर्मराज यादव, सुधांशु हंस, सुषमा तनेजा, कमललता शर्मा, सुरेश गाबा, उर्मिला तनेजा, नारायणी सरदाना, सन्तोष शर्मा, हर्षिता काठपालिया, प्रिया तनेजा, किरण शर्मा, सृष्टि रंजन, सोनिया मल्होत्रा ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर ताराचंद भूटानी ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। सुंदरकांड पाठ विश्राम पर श्री हनुमान चालीसा, बाबा चालीसा, आरती के उपरांत विनोद भूटानी ने राजकुमार चुघ की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर समिति के प्रधान हिमांशु हंस, डॉ. रूपचंद अरोड़ा, वीके शर्मा, ज्योति-अनुज नागपाल, हेमंत वर्मा, पदम खट्टर, निखिल सलूजा, भवित वर्मा, विकास नरुला, रुद्र कौशिक, प्रदीप काठपालिया, मुकेश मिस्त्री, सुभाष वर्मा, आनंद कुमार, रमेश प्रधान लखेरा समाज, टोनी सैन, सक्षम वर्मा, मनोज गुप्ता, बंटी खत्री, जय प्रकाश गुप्ता, नितिन कुमार, वंशू वर्मा उपस्थित रहे।