फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: भाजपा प्रदेश प्रधान ओपी धनखड़ को किसानों ने दिखाए काले झंडे, सड़क के बीचों बीच बैठे

Sat, 24 Jul 2021 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले आठ माह से प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार की तरफ से मांगें न माने जाने के बाद हरियाणा में उन्होंने भाजपा-जजपा नेताओं के कार्यक्रमों के विरोध का सिलसिला शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बादली में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा-जजपा नेताओं के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को बादली में किसानों ने काले झंडे दिखाए। धनखड़ बादली में भाजपा मंडल कार्यकारिणी की मीटिंग को संबोधित करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बैठक स्थल के बाहर ही किसान एकत्रित हो गए और काले झंडे दिखाकर धनखड़ का विरोध प्रकट किया। वहीं किसानों के बैठक स्थल के बाहर पहुंचने से पहले ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। डीएसपी राहुल देव और उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विशाल कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। किसानों ने भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की और धनखड़ को काले झंडे दिखाए। किसान सड़क के बीचोंबीच बैठ गए और भाजपा के कार्यक्रम पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें