फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिल के दवाइयां न खरीदें किसान : एसडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। किसानों को दवाइयों सहित सभी कृषि योग्य सामग्री प्रमाणित मिलनी चाहिए जबकि किसानों को दुकानों से बिल लेना जरूरी है। विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक ने बादली में खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह नकली दवाइयां और बीज न बेचें।
विज्ञापन

सुनील कौशिक ने किसानों को भी जागरूक किया कि किसी भी हाल में बिना बिल के दवाइयों की खरीदारी ने करें। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी तरह का धोखा विभाग बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही सुनील कौशिक ने किसानों को दवाइयों के साथ बिल लेने के लिए प्रेरित किया।
कृषि विभाग की ओर से किसानों को फसल आधारित प्रशिक्षण के लिए किसानों को जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया। इसमें विभाग के आला अधिकारी एसडीओ सुनील कौशिक ने बादली की सभी खाद बीज भंडारों और दुकानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने उर्वरक व खाद का संतुलित प्रयोग करने की विधि के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने फसलों में समय असमय लगने वाली बीमारियों उनकी पहचान व रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कहा कि फसलों में खरपतवारनाशी दवाइयों का प्रयोग विधी के अनुसार ही करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर फसलों में दवाओं का प्रयोग करना चाहिए। विभाग की ओर से किसान हितों में चलाई जा रही स्कीमों के बारे में जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें