फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रतियोगी परीक्षा में प्रीति प्रथम

विज्ञापन
04jjrp05- गांव माजरा दूबलधन में स्थित तपोभूमि जटेला धाम में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सम
विज्ञापन
बेरी। गांव माजरा दूबलधन में स्थित तपोभूमि जटेला धाम में नववर्ष के अवसर पर पढ़ने वाली बहनों के लिए एक प्रतिभा परीक्षा का आयोजन किया गया।इस परीक्षा में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग की कुल 125 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगी परीक्षा में गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी व कंप्यूटर जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। प्रतियोगिता में गांव माजरा निवासी प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और 7,100 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। गांव झिंझर निवासी प्रीति ने द्वितीय स्थान लेकर 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार हासिल किया।
तृतीय स्थान के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली जिसमें गांव दूबलधन की दो छात्राएं प्रिया व सुरेखा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप रजिस्टर प्रदान किए गए जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिल सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर महंत राजेंद्र दास ने कहा कि किसी को भी इस बात से निराश नहीं होना चाहिए कि वह पीछे रहा या अंतिम स्थान पर आया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा यदि सभी लोग एक ही पंक्ति में खड़े हों और कमांडर पीछे मुड़ने का आदेश दे दें, तो जो सबसे पीछे खड़ा होता है वही सबसे आगे आ जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर विनेश अहलावत, मनोज, सरिता, डॉ. सुरेंद्र, आशीष, नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र कादयान, संजय सिवाना, सोनू माजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें