फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीघल टोल प्लाजा से किसानों ने हटाया टेंट, 35 दिन बाद टोल टैक्स देकर गुजरे वाहन

विज्ञापन
डीघल टोल से टेंट हटाते युवक। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
26 जनवरी को किसानों की दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए बवाल का असर किसान आंदोलन पर दिखाई देने लगा है। वीरावर को झज्जर-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग 71 पर स्थित डीघल टोल एक बार फिर से शुरू हो गया है। दोपहर के समय टोल पर गुजरने वाले वाहनों को टोल टैक्स की अदायगी करने के बाद ही आगे बढ़ना पड़ा। वहीं सड़क के बीच में लगाए गए टेंट को किसानों ने हटा लिया है।
विज्ञापन

डीघल टोल प्लाजा पर 25 दिसंबर से संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धरने पर बैठे किसानों को बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने समझाया और वीरवार को गांव डीघल के बाबा मोहजमा मंदिर में अहलवात खाप की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अहलावत खाप के प्रधान जयसिंह अहलावत ने की। बैठक मे निर्णय लिया गया कि टीकरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों का सहयोग किया जाएगा। यहां पर खाद्य सामग्री निरंतर रूप से भेजी जाएगी। वहीं ढांसा बॉर्डर पर भी धरने के लिए सहयोग किया जाएगा। यहां पर किसान निरंतर धरने पर जाते रहेंगे। जयसिंह ने कहा कि टोल पर 25 दिसंबर से किसानों का शांतिपूर्ण धरना चल रहा था। टोल के बीच में जो टेंट लगा हुआ था, उसको हटा दिया गया है। अब दोबारा से टोल के साइड में धरना शुरू किया जाएगा। दोपहर करीब एक बजे के बाद टोल पर टेंट हटाए जाने के बाद वाहन सुचारु रूप से टोल टैक्स देकर गुजरे।
35 दिन बाद शुरू हुआ टोल प्लाजा
25 दिसंबर से टोल प्लाजा पर टोल पर्ची मुक्त था। वीरवार को दोपहर एक बजे बाद टोल सुचारु रूप से शुरू किया गया। 35 दिन बाद टोल टैक्स देकर टोल प्लाजा से वाहन गुजरे हैं। जिससे टोल कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। यहां पर काफी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस भी कर रही गश्त
टोल शुरू होने के बाद से डीघल पुलिस चौकी की टीम भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस की टीमें बार-बार टोल और हाईवे पर गश्त कर रही हैं। वहीं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
35 दिन टोल बंद रहने से टोल कंपनी को 5 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। टोल पर करीब 200 कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि टोल पर किसानों ने शांतिपूर्ण धरना दिया है।
विज्ञापन

नितेश मलिक, टोल प्लाजा प्रबंधक, डीघल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें