फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बादली निवासी धर्मबीर पुत्र राजपाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

धर्मबीर शनिवार की रात अपने घर की ओर जा रहा था तो गंदे पानी की निकासी के नाले में गिर गया। बताया गया है कि धर्मबीर की गर्दन कीचड़ में धंस गई। देर रात परिजनों ने धर्मबीर की तलाश की तो नारे में गिरा मिला। परिजन रात के समय धर्मबीर को बाहर निकालकर झज्जर के नागरिक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच करके मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई शुरू की गई है। प्राथमिक तौर पर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। धर्मबीर दो बेटियों का पिता था और खेती बाड़ी करता था। रात के समय भी खेतों मे काम कर घर लौट रहा था। लौटते समय ही वह नाले में गिर गया। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें