फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम विंडो एनिमेंट पर्सन की जनसुनवाई में फर्जी हस्ताक्षर का मामला उजागर

Sat, 22 Nov 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : रेस्ट हाउस में सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन सदस्य शिकायतें सुनते हुए। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में शुक्रवार को सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन की टीम ने आमजन की समस्याएं सुनीं। यहां एक शिकायत बिजली खंभों से संबंधित सामने आई। इसे अधिकारियों ने सीएम विंडो के किसी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षर कर बंद कर दिया गया था। इस पर एमिनेंट पर्सन टीम ने जांच के आदेश दिए और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को टीम ने तुरंत समाधान के निर्देश दिए। पहले दिन कुल सात शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से अधिकांश शिकायतें बिजली निगम से संबंधित रहीं। बैठक में सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन रामकंवार सैनी, विशेष रूप से चेष्ठा कौशिक प्रतिनिधि और भाजपा नेता दिनेश कौशिक के पुत्र शेखर कौशिक, मंजीत पांचाल, रमेश आर्य और मनोज राठी मौजूद रहे।
जनसुनवाई में बिजली निगम की तरफ से एसडीई शिवराज यादव, जेई और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकांश शिकायतें बिजली से संबंधित होने पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। टीम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी शिकायत को फर्जी तरीके से बंद करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन सदस्यों ने बताया कि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। आमजन को समस्याएं रखने के लिए अब हर मंगलवार और शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
शिकायतों का समयबद्ध समाधान कराया जाएगा ताकि लोगों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़े। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी विभागीय समस्याएं उनके पास भेजी जाएं, उन्हें प्राथमिकता पर निपटाएं। सभी मामलों पर अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान प्रक्रिया शुरू की। आमजन ने ऐसे आयोजन को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी बात सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें