फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सामंत जाखड़ ने खेली 121 रनों की पारी, एक विकेट भी लिया

Sat, 22 Nov 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
21jjrp12- झज्जर। सामंत जाखड़
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा और मध्य प्रदेश की टीम के बीच खेले गए पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्राॅफी के मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की। झज्जर के सेक्टर-6 निवासी सामंत जाखड़ ने शतकीय पारी खेली और एक विकेट लिया। वहीं, बहादुरगढ़ निवासी हिमांशु कुमार ने भी एक विकेट लिया।
विज्ञापन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड-ए मोटेरा में हरियाणा और मध्य प्रदेश की टीम के बीच पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी का मैच खेला गया। हरियाणा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम 49.4 ओवरों में 289 रनों पर ऑल आउट हो गई।
इस दौरान बल्लेबाजी में सामंत जाखड़ ने 95 गेंदों में आठ चौकों व आठ छक्कों की मदद से 121 रनों की पारी खेली। वहीं, हिमांशु कुमार पहली ही गेंद पर शून्य रन पर आउट हो गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम ने 48.5 ओवरों में छह विकेट पर 293 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान गेंदबाजी में सामंज जाखड़ ने आठ ओवरों की गेंदबाजी की, जिसमें उसने 54 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, हिमांशु कुमार ने छह ओवरों की गेंदबाजी की, जिसमें उसने 49 रन देकर एक विकेट हासिल किए। इस दौरान हिमांशु ने एक ओवर मेडन भी किया। हरियाणा की टीम लीग चरण के सात मैचों में एक जीत व छह हार के साथ नाॅकआउट चरण से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें