फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीने के लिए हर व्यक्ति को काम की होती है आवश्यकता : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जीवन जीने के लिए हर व्यक्ति को काम की आवश्यकता होती है। चाहे वह किसी भी रूप में हो। यह बात राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने झज्जर शहर में भगवान विश्वकर्मा के नाम से चौक का नामकरण करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का अपना उद्देश्य होता है। प्रत्येक व्यक्ति को नौकरी नहीं मिल पाती और न ही सभी आदमी बड़ा बन सकता है। सब कर्म के अनुसार ही दिया गया है। लेकिन जब व्यक्ति के पास अपनी कारीगरी हो तो वह कभी भूखा नहीं रह सकता। भगवान विश्वकर्मा बहुत बड़े हस्त शिल्पकार हैं, जिन्होंने इस संसार को बहुत सुंदर रूप दिया है। कोई कार्य, उद्योग, घर या इंजीनियर बनने से पहले व शुरू करने से पहले भगवान विश्वकर्मा को याद करते हैं। इसलिए पूरा संसार भगवान विश्वकर्मा की पूजा करता है।
जिला ओबीसी मोर्चा महामंत्री प्रवीण जांगड़ा ने बताया कि समस्त जांगिड़ समाज ने कई सालों से भगवान विश्वकर्मा चौक के लिए मांग की गई थी, लेकिन इसकी कोई भी राजनेता व प्रशासन सुध नहीं ले रहा था। आखिरकार राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के पिछले समय झज्जर में कार्यक्रम के दौरान मांग की गई थी जोकि तुरंत प्रभाव से नगर परिषद झज्जर से पास करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें