फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फुटवियर उद्योग की समस्याओं पर जीएसटी अधिकारियों से मिले उद्यमी

Thu, 24 Sep 2026 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फ़ोटो-54: जीएसटी अधिकारियों से मुलाकात करते फुटवियर उद्यमी। स्रोत एसोसिएशन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। फुटवियर पार्क एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सीजीएसटी रोहतक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर औद्योगिक इकाइयों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने सीजीएसटी रोहतक के आयुक्त दीपक कुमार, आईआरएस, अपर आयुक्त अंकुर दुलार और संयुक्त आयुक्त प्रियंका गुलाटी के समक्ष उद्योगों से संबंधित विषय रखे। उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों से जुड़े मामलों को केवल कार्यालय स्तर पर समझने के बजाय अधिकारियों को क्षेत्र में पहुंचकर उद्यमियों से सीधे संवाद करना चाहिए। इससे वास्तविक समस्याओं, उनके कारणों और व्यावहारिक समाधान को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।
एसोसिएशन ने अधिकारियों को बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। उद्यमियों का कहना है कि प्रत्यक्ष संवाद से विभाग और उद्योगों के बीच समन्वय मजबूत होगा तथा समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सुभाष जग्गा, विपिन मल्होत्रा, संजय नारंग, देशराज, सिद्धार्थ दूबे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें