फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएसएस स्थापना दिवस पर किया योग और ध्यान

Thu, 24 Sep 2026 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। छारा स्थित चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
सीएचसी छारा की योग विशेषज्ञ डॉ. रीना कुमारी ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सत्र में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल ने एनएसएस स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. अनीता दलाल ने भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ. ललिता ने किया। समापन सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें