07jjrp09- पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी की अध्यापिका कविता को श्रेष्ठ शिक
बेरी। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपल्क्षय में आरोहण फाउंडेशन की ओर से आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल पानीपत में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न जिलों से पहुंचे 22 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं, बेरी पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका कविता को श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उनके समर्पण, नवाचारपूर्ण शिक्षण शैली तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों की सराहना के रूप में प्रदान किया गया।
कविता ने इस सम्मान को जीवन का प्रेरक क्षण बताया। अध्यापिका कविता ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों, निर्णायक मंडल, विद्यालय परिवार, सहकर्मियों, विद्यार्थियों व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनके लिए भविष्य में और अधिक निष्ठा, संवेदनशीलता तथा सृजनशीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा बना रहेगा।