फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: निपुण हरियाणा मिशन की समीक्षा बैठक में सीखने के स्तर में सुधार पर जोर

विज्ञापन
04jjrp03- साल्हावास खंड की बैठक को संबो​धित करती जिला मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी राजबाला मलिक। स्रो
विज्ञापन
साल्हवास। निपुण हरियाणा मिशन के तहत साल्हावास में खंड स्तरीय परियोजना कार्यान्वयन इकाई की समीक्षा बैठक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण ऐप के उपयोग, अभिभावकों की सहभागिता और स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम की प्रगति की समीक्षा की गई। राजबाला मलिक ने कहा कि शिक्षा में केवल आंकड़ों और उपलब्धियों को बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने निपुण टीचर ऐप, निपुण पेरेंट्स ऐप और मेंटर्स व मॉनिटर्स के विद्यालय भ्रमण की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित समीक्षा पर जोर दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल दहिया ने विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए सभी हितधारकों की ओर से टीम भावना और समर्पण के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक में सभी क्लस्टर प्रमुख, एबीआरसी और बीआरपी मौजूद रहे। मंच संचालन खंड निपुण समन्वयक वीरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने खंड की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें