फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 940 कट्टे यूरिया मिलने के मामले में फैक्ट्री मालिक की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-18 स्थित सूर्या नगर औद्योगिक क्षेत्र में बराही रोड पर फैक्टरी से 940 कट्टे यूरिया खाद मिलने के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। आरोपी फैक्ट्री मालिक इकजोल सिंह बधवा निवासी जनकपुरी दिल्ली की तलाश में पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी लेकिन वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो नवंबर को पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री में छापा मारकर यूरिया खाद का बड़ा स्टॉक बरामद किया था। जांच के दौरान वहां 45-45 किलोग्राम के 940 भरे कट्टे मिले थे। इनमें 240 कट्टे चंबल और 700 कट्टे एचयूआरएल कंपनी के थे। इसके अलावा नीम कोटेड खाद के 392 खाली कट्टे भी बरामद किए गए थे।
मौके पर मिले कर्मचारी विमलेश और गौरव खाद से संबंधित बिल लाइसेंस और परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके थे। इसके बाद कृषि विभाग की टीम ने खाद के नमूने लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू की थी। पुलिस अब फैक्ट्री मालिक से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि इतनी बड़ी मात्रा में यूरिया खाद वहां कैसे पहुंची। साथ ही खाद की खरीद और वितरण से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस आरोपी फैक्टरी संचालक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

-सत्यवीर सिंह, एसएचओ, सेक्टर-6 थाना, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें