साल्हावास। सर्व बूरा सिरोही खाप की कार्यकारिणी की बैठक सर्व बूरा सिरोही खाप के राष्ट्रीय प्रधान रणबीर बूरा की अध्यक्षता में रोहतक में हुई।
इस सभा में प्रधान रणबीर बूरा ने समाज में नशा, दहेज प्रथा, लड़ाई-झगड़े, संयुक्त परिवार टूटकर एकल परिवार प्रथा आदि पर चिंता व्यक्त करते हुए इन्हें दूर करने पर बल दिया।
महासचिव सर्व बूरा सिरोही खाप आर्य दिलबाग बूरा ने खाप की पिछले दस वर्षों में प्राप्त उपलब्धियां जैसे मृत्युभोज बंद करना, पगड़ी के 10 रुपये लेना, डीजे बंद करना, शिक्षा के प्रति प्रेम, आदि पर विस्तार से व्याख्या की।