फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार विरोधी की जमकर नारेबाजी

Fri, 01 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विरोध - फोटो : bureau
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने स्थानीय छोटूराम धर्मशाला में डेरा डाले रखा। कर्मचारियों ने यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार को तानाशाह बताया। उधर, बिजली निगम कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद भी बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से रही। निगम के अधिकारियों द्वारा की गई वैकल्पिक व्यवस्थाओं के चलते आमजन को परेशानी नहीं हुई। निगम द्वारा हड़ताल से निपटने के लिए किए गए पुख्ता इंतजामों के चलते ही आमजन को महसूस तक नहीं हुआ कि बिजली निगम कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दूसरे दिन भी सभी पावर हाउसों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, प्रशासन और निगम के आलाधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें