फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों के समाधान के लिए बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबद्ध ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने सब यूनिट स्तर पर लंबित मांगों के समाधान के लिए बिजली निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही है। प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त सब यूनिट प्रधान राकेश, सुनील, उप-प्रधान कृष्ण कुमार, संदीप कुमार, बुपनियां सब यूनिट प्रधान संजीव ने किया।
विज्ञापन

राज्य उप-प्रधान बंसीलाल ने कहा कि बिजली निगमों के कर्मचारियों ने 30 सूत्री लंबित मांगों के समाधान के लिए सरकार को कई बार अवगत करा चुके, मगर सरकार कुछ मांगों को मान लेती है, मगर बाकी रद्द कर देती है। ऐसे में सरकार से आग्रह है कि उनकी लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
प्रदर्शकारियों ने ईएसआई की सेवा को वेतन की सीमा से न जोड़ने, कच्चे कर्मचारियों को छुट्टियों का लाभ देने, एनपीएस को समाप्त करके पुरानी पेंशन नीति देने व एनपीएस में रिटायर्ड कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा देने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में यूनिट प्रधान दलबीर हुड्डा, सचिव प्रदीप छिकारा, सह सचिव राजेश किराड़, उप प्रधान जितेंद्र पहल, उप प्रधान रामफूल हुड्डा, वरिष्ठ उप प्रधान एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र सैनी और राज्य सदस्य रविन्द्र दलाल ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें