फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जमीन पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर दे रहे दुर्घटनाओं को न्योता

विज्ञापन
फोटो संख्या:71- कनीना के वार्ड नंबर एक में जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर---संवाद
विज्ञापन
कनीना। नगर के वार्ड एक में जमीन पर रखे गए ट्रांसफार्मर स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। इसको लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। कनीना डेवलपमेंट एसोसिएशन के चेयरमैन अंकुर यादव कनीनवाल ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा लंबे समय से इस समस्या की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली के ट्रांसफार्मर जमीन पर पड़े होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पिछले वर्ष बरसात के मौसम में करंट लगने से दो गाय घायल हो गई थीं जो विभाग की लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण है। इसके बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
उन्होंने बताया कि वार्ड की मुख्य गलियों में ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं जिससे आमजन, बच्चों और पशुओं को लगातार खतरा बना रहता है। इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से कई बार अवगत कराया गया। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

समाजसेवी अंकुर यादव ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री एवं बिजली मंत्री को इस संबंध में शिकायत भेजी जाएगी।
-


वर्जन:-


इस समस्या के बारे में अभी जानकारी मिली है। जल्द से जल्द कर्मचारियों को भेजकर समस्या को दुरूस्त करवाया जाएगा ताकि आमजन को कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़े।-उमेश वर्मा, एसडीओ, बिजली निगम कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें