फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुलिया क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

गुलिया क्रिकेट अकादमी और मलिक क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी अर्जुन छिल्लर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बहादुरगढ़ स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेला गया। मलिक क्रिकेट अकादमी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मलिक क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 148 रन बनाए।
विज्ञापन

इस दौरान बल्लेबाजी में आरव राठी ने चार चौकों की मदद से 37 रन और माधव ने चार चौकों की मदद से 36 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में अर्जुन छिल्लर ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी ने 37.4 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
इस दौरान बल्लेबाजी में गर्व भारद्वाज ने पांच चौकों की मदद से 50 रन और योगेश ने तीन चौकों की मदद से 43 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में देवांश ने चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

गुलिया क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी गर्व भारद्वाज काे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। मलिक क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी देवांश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें