फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जौहरी नगर फीडर के एक ट्रांसफार्मर में आई खराबी से बिजली गुल, लोग परेशान

Fri, 31 May 2024 09:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मरों पर ओवर लोड की समस्या भी गहराने लगी है। इसके कारण कई जगहों पर लाइनों में जहां फाल्ट आ रहा है। वहीं कुछ ट्रांसफार्मरों में भी दिक्कत आ रही है। वीरवार शाम के समय लाइनपार के जौहरी नगर में टैंकर वाली गली में रखे ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। इससे आसपास के क्षेत्र के काफी घरों में बिजली तीन घंटे तक गुल रही। शिकायत निगम को दी गई तो विभाग के अधिकारियों ने इमरजेंसी ट्राली लगाकर सप्लाई चालू करवाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


जौहरी नगर निवासी विक्रम, संदीप कुमार, सुशील वर्मा, राजेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार शाम के वक्त लाइनपार के जौहरी नगर में टैंकर वाली गली में रखे बिजली ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से पहले यहां कुछ एरिया में वोल्टेज बेहद कम होने की वजह से लोगों के बिजली उपकरण तक नहीं चल पाए। ओवर लोड के चलते यह फाल्ट आया बताया गया है। निगम के जेई बिजेंद्र व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर यहां अस्थाई तौर पर फाल्ट वाले दिन ही इमरजेंसी ट्राली में ट्रांसफार्मर लगाया। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। बताया गया है कि यहां 100 केवी के दो ट्रांसफार्मर रखे हैं मगर जिस हिसाब से एरिया बढ़ा है तो इन ट्रांसफार्मरों पर लोड भी ज्यादा है। लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने की वजह से फाल्ट आ रहे हैं। बिजलीकर्मी एक फाल्ट को ठीक करके जाते हैं कि कुछ ही समय बाद फिर कहीं न कहीं फाल्ट हो रहा है। ऐसे में बिजली गुल होने से न केवल कॉलोनी के लोग परेशान हैं बल्कि निगम कर्मियों की सिरदर्दी भी बढ़ी हुई है। टैंकर वाली गली में जो 100 केवी के एक ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से आपूर्ति गुल हुई है उसको लेकर निगम ने अब यहां जब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं इंस्टॉल किया जाता, तब तक इमरजेंसी 200 केवी ट्रांसफार्मर ट्राली लगा दी है और उससे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। मगर इमरजेंसी ट्राली लगने के बाद भी लोगों की बिजली समस्या का हल नहीं हो पाया है। कई व्यक्तियों ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि निगम अधिकारियों को गर्मी का सीजन ध्यान रखते हुए पहले से ही सभी ट्रांसफार्मरों व लाइनों की मेंटीनेंस करवानी चाहिए थी और जिस एरिया में लोड अधिक है उस एरिया में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली समस्या का हल करना चाहिए ताकि भीषण गर्मी के इस सीजन में लोग बिजली गुल के चलते परेशान न हों। गर्मी में लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें