फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 72 : बिजली सब डिवीजन में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरा
विज्ञापन
बादली। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और निजीकरण के विरोध में बादली बिजली सब डिवीजन के कर्मचारियों ने संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नीतियों की प्रतियां जलाकर रोष जताया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन सब यूनिट बादली के प्रधान प्रवीण कुमार ने कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करता है। उन्होंने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर कर्मचारी संगठनों से बातचीत करने की अपील की, ताकि प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे।
उन्होंने कहा कि 11, 12 और 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल जनता के हित में स्थगित की गई थी, लेकिन सरकार ने सहमति वाली मांगों पर भी वादाखिलाफी की। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अगली हड़ताल में कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें