फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली कर्मचारियों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रद्द करने की मांग

विज्ञापन
-फोटो 51 : बिजली निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत यूनियन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (एचएसईबी) के कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। यूनिट प्रधान सुमित देशवाल की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी पावर हाउस स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर एकत्रित हुए और जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में 60 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने एक सुर में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करने की मांग उठाई और इसे कर्मचारी विरोधी करार दिया। आंदोलन में यूनिट के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिनमें अमित शर्मा सचिव, रविंद्र देशवाल वरिष्ठ प्रधान, राकेश ऑडिटर, बिजेंद्र फोगाट सहित अन्य कर्मचारी नेता शामिल थे।

वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अपनी मांगों को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी लगातार 6 दिन तक रोजाना दो घंटे का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन यूनिट स्तर, सब-यूनिट स्तर और जिला हेड लेवल पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें