फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा जज एसोसिएशन के प्रधान बने अजय तेवतिया का किया स्वागत

विज्ञापन
-फोटो 52 : हरियाणा जज एसोसिएशन के प्रधान बने अजय तेवतिया को गुलदस्ता भेंटकर सम्मान करते बहादुरग
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

हरियाणा जज एसोसिएशन का प्रधान चुने जाने के बाद न्यायाधीश अजय तेवतिया का जोरदार स्वागत किया गया। वर्ष 2025 के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन की ओर से भी बार के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी।

हरियाणा जज एसोसिएशन के चुनावों में झज्जर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रधान पद पर जीत हासिल की। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान रविन छिल्लर ने न्यायाधीश अजय तेवतिया को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत उनके अनुभव, निष्पक्षता और नेतृत्व क्षमता पर जताए गए भरोसे का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि अजय तेवतिया के नेतृत्व में हरियाणा जज एसोसिएशन न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेगी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सत्यवान राठी, सचिव कपिल भारद्वाज, पूर्व सचिव राजदीप छिल्लर, कोषाध्यक्ष चिराग कौशिक और डॉ. तरुण राठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें