फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुजुर्ग महिला से हाथापाई कर किया बेहोश, घर से 1.35 लाख के गहने लेकर नकाबपोश युवक चंपत

विज्ञापन
20jjrp24- दुजाना गांव में घर में लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। गांव दुजाना में बुजुर्ग महिला से हाथापाई कर नकाबपोश युवक ने घर से 1.35 लाख रुपये के गहने और लगभग 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली। हाथापाई में महिला बीना देवी बेहोश हो गईं। होश आया तो घर का सामान बिखरा मिला। पुलिस ने मौके का मुआयना कर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव दुजाना निवासी बीना देवी (66) ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी को पति श्याम लाल अरोड़ा बाजार में बनी परचून की दुकान पर गए थे और वह भी दुकान के पास बने गोदाम पर ताला लगाने गई थीं। घर लौटी तो दरवाजे खुले मिले।
जब वह अंदर गईं तो किसी ने पीछे से गर्दन पकड़ ली और कमरे के अंदर बेड पर गिरा दिया। उन्होंने देखा कि एक लड़का अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए है। उन्होंने छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाईं। इसके बाद इसी हाथापाई के दौरान वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

जब होश आया तो अलमारी खुली पड़ी थी और 10-15 हजार रुपये, एक सोने की चैन, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कानों के झुमके, दो नाक की लोंग नहीं मिली। इसके अलावा युवक उनके कानों से सोनी का बाली भी ले गया।
उनके पति घर आए तो उन्होंने सारी घटना बताई। जांच अधिकारी जयपान ने बताया कि घर में आभूषण व नकदी लूट की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
महिला ने बताया कि उनके पास तीन लड़कियां और एक लड़का है। तीनों लड़कियां शादीशुदा हैं। लड़का पवन कुमार अविवाहित है जो गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें