फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: परिवार पहचान पत्र में लग्जरी गलती...किसान के नाम चढ़ी 15 लाख की गाड़ी

विज्ञापन
20jjrp25- छारा निवासी करतार सिंह।
विज्ञापन
झज्जर। परिवार पहचान पत्र में आए दिन खामियों के चलते एक और नया मामला सामने आया है। छारा गांव निवासी करतार सिंह (75) के परिवार पहचान पत्र में 15 लाख से ज्यादा कीमत की लग्जरी गाड़ी जोड़ दी गई है। यही नहीं उनके परिवार के नाम पर चार जिलों में बिजली मीटर भी दिखाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा दो जगह अलग-अलग प्लॉट में दिखाए गए जबकि करतार सिंह के पास साइकिल तक नहीं है। परिवार खेतीबाड़ी से चलता है। इस मामले में करतार सिंह ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर समाधान करने की मांग की है।
करतार सिंह ने बताया कि वह और पत्नी बुढ़ापा पेंशन लेते हैं। पिछले दिनों ज्यादा आय दिखाकर पेंशन रोक दी थी लेकिन अब पेंशन बहाल हो गई है। जब उन्होंने परिवार पहचान पत्र की जांच करवाई तो उनके नाम 15 लाख कीमत की लग्जरी गाड़ी चढ़ा रखी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा करनाल, रोहतक, सोनीपत और फरीदाबाद में चार बिजली मीटर दिखा रखे हैं। वहीं सोनीपत में दो प्लॉट भी दिखाए गए हैं। वह लघु सचिवालय में ये सब कटवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। अब उन्होंने सीएम विंडो में शिकायत दी है।
करतार सिंह ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में दिखाई गई सभी चीजें या तो सरकार उपलब्ध करवा दें या फिर उनको पीपीपी से हटवा दें। परिवार पहचान पत्र में आय भी पांच लाख तक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें