फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: गांव जौंधी में बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या, चार माह पहले जवान बेटे ने दे दी थी जान

Tue, 18 Oct 2022 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

दंपती मानसिक रूप से परेशान थे। चार माह पहले उनके जवान बेटे ने भी सुसाइड कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के गांव जौंधी में बुजुर्ग दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव जौंधी निवासी राजकुमार (63) पुत्र दीपचंद और मीना (52) पत्नी राजकुमार के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में आए ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार और मीना अपने बेटे की मौत से काफी आहत थे, जिस कारण वह परेशान भी रहा करते थे। बेटे की मौत होने के बाद गांव में लोगों से बिल्कुल भी बातचीत नहीं किया करते थे। दोनों घर पर अकेले रहते थे। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह देर तक जब मकान का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। उसके बाद जब उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद पुलिस को बुलाया गया। उन्होंने किसी तरह से दरवाजे को खोला। जैसे ही उन्होंने अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दंपती का शव फंदे पर झूल रहा है। शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस ने बताया कि राजकुमार की दूसरी शादी थी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें