फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के लिए 17 लाख से बनवाया हॉल, पंखे लगवाने के लिए नहीं 25 हजार

विज्ञापन
फोटो 15 पंचायत विभाग द्वारा राजकीय कन्या स्कूल में बनवाया गया हॉल। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
शहर के राजकीय कन्या स्कूल की छात्राओं की परेशानियों को देखते हुए कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की घोषणानुसार पंचायत विभाग ने 17 लाख खर्च कर हॉल का निर्माण तो करवा दिया है लेकिन अब तक यहां पंखा नहीं लगे हैं। पंखे लगवाने पर करीब 25 हजार रुपये लागत आएगी और यह बजट पंचायत विभाग के पास नहीं है। वहीं, उद्घाटन के एक साल बाद भी हाल में पंखे नहीं लगे होने से कक्षाएं नहीं लगाई जा रही। ऐसे में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी हॉल की सुविधा छात्राओं को नहीं मिल पा रही। वहीं, पंचायत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हॉल निर्माण के लिए घोषित धनराशि खर्च की जा चुकी है और उसमें पंखों का प्रावधान नहीं था। हॉल का उद्घाटन कृषि मंत्री ने तीन मार्च 2018 को किया था और यहां बिजली फिटिंग होने के बावजूद अब तक पंखे नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन

शहर के राजकीय कन्या विद्यालय में हॉल निर्माण की घोषणा कृषि एवं पंचायत विभाग मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने की थी। सूत्रों की मानें तो ओपी धनखड़ की पत्नी ने भी इस स्कूल में कई साल तक अपनी सेवाएं बतौर शिक्षिका दी हैं। हॉल निर्माण का काम 2015 में शुरू हुआ था और दिसंबर 2017 में यह कार्य पूरा किया गया। प्राचार्य श्रीभगवान ने बताया कि यह हॉल 133 वर्ग गज में बनाया गया है। इसमें एक साथ 120 छात्राएं बैठ सकती हैं। सभी कार्य पूरे हो चुके हैं लेकिन अब तक यहां पंखे नहीं लगे हैं। पंखे न लगे होने के चलते गर्मी में यहां कक्षाएं नहीं लगा पा रहे हैं। इस संबंध में कई दफा पंचायत विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन स्थिति जस की तस ही बनी है। वहीं, हॉल की निर्माण सामग्री में 16 लाख खर्च हुए हैं जबकि 70 हजार रुपये के दरवाजे व खिड़कियां लगवाई गई। इसके अलावा 30 हजार रुपये बिजली फिटिंग पर खर्च किए गए। 17 लाख का बजट खर्च होते ही विभाग ने यहां पंखे लगवाना भी जरूरी नहीं समझा। स्कूूल प्राचार्य ने बताया कि कक्षा लगने की बजाय हॉल में स्कूल के छोटे- कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा यहां प्रशासनिक कार्यक्रम भी करवाए जाते हैं। स्कूल प्राचार्य श्रीभगवान ने बताया कि पंखे लगवाने की मांग कई बार पंचायत विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही हुई है। विभाग को जल्द से जल्द यहां पंखे लगवाकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
850 छात्राओं को हो रही परेशानियां
शहर के राजकीय कन्या स्कूल में छात्राओं की तादाद काफी है। प्राचार्य ने बताया कि यहां करीब 850 छात्राएं पढ़ती हैं। प्राचार्य ने बताया कि हॉल में 120 छात्राओं के बैठने की व्यवस्था है लेकिन पंखों की कमी के चलते यहां कक्षाएं नहीं लगा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हॉल में पंखे लग जाने से छात्राओं के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

काठमंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेें पंचायत विभाग द्वारा बनवाया गया हॉल पर पूरा बजट खर्च हो चुका है। एस्टिमेट में पंखे लगाने का कोई प्रावधान नहीं दिया गया था। पंचायत विभाग हॉल का निर्माण कार्य पूरा करवाकर इसे शिक्षा विभाग को सुपुर्द कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें