फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से धोखाधड़ी करने वाला दूसरा आढ़ती गिरफ्तार, बीस लाख बरामद

विज्ञापन
फोटो 31 किसानों से धोखाधड़ी करने का आरोपी रामनिवास पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
किसानों से खरीदे गए अनाज का भुगतान किए बगैर फरार आढ़ती रामनिवास उर्फ बिल्लू को एसआईटी ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने बीस लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसआईटी सदस्य एवं सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि गत 13 जून को चरखी दादरी अनाज मंडी के दो फर्म संचालक किसानों से करोड़ों का अनाज खरीद भुगतान किए बिना ही फरार हो गए थे। विभिन्न गांवों के किसानों ने जय दादा गुंसाई ट्रेडिंग कंपनी संचालक मनीष, निरंजन उर्फ गोल्डी, जगदीश व कृष्ण उर्फ केशु सहित किरोड़ीमल रामकुमार ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रामनिवास और रोशनलाल के खिलाफ सिटी थाने में सात एफआईआर दर्ज करवाई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक स्मिति चौधरी ने एसआईटी गठित की थी। एसआईटी का इंचार्ज सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह को बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही थी। इस मामले के एक आरोपी रोशनलाल को एसआईटी ने गत 30 जून को दिल्ली के फखरुद्दीन नगर से गिरफ्तार किया था। उसके पास से पुलिस ने टीयूवी गाड़ी और एक लाख दो हजार रुपये नगद बरामद किए थे।
पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान आरोपी रोशनलाल की निशानदेही पर उसके दो रिश्तेदारों से करीब 80 लाख रुपये बरामद किए थे। रोशनलाल फिलहाल मानकावास गांव के किसानों के साथ धोखाधड़ी मामले में पुलिस रिमांड पर है। वहीं, तत्कालीन एसडीएम सतबीर कुंडू की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों के भुगतान संबंधी दावे दर्ज किए थे। इस दौरान 252 किसानों ने चार करोड़ 56 लाख का भुगतान बकाया होने के दावे दर्ज कराए थे। किसानों ने चार करोड़ 41 लाख की दस हजार क्विंटल सरसों, दो लाख 26 हजार का 130 क्विंटल गेहूं व दस लाख की 250 क्विंटल ग्वार का भुगतान न होने के दावे फर्मों द्वारा दी गई कच्ची पर्ची सहित दर्ज कराए थे।
विज्ञापन

धोखाधड़ी के रुपयों से खरीदी एलईडी भी बरामद
पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि आरोपी रामनिवास उर्फ बिल्लू के भाई रोशनलाल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रामनिवास गुजरात के अहमदाबाद में छुपा था और एसआईटी ने उसे बीस लाख रुपयों सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने धोखाधड़ी के पैसों से एलईडी और पंखे खरीदे थे जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। अब आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
आरोपी रामनिवास को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 20 लाख रुपये व अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

दिलबाग सिंह, सीआईए प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें