फोटो-59: स्कूल में आयोजित कार्यकम में भाग लेते बच्चे। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। माउंट व्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पीटीएम का आयोजन किया गया। अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं विद्यालय में प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य सुरेंद्र छिल्लर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों का सहयोग आवश्यक है।
विद्यालय के डायरेक्टर देवेंद्र लाठर की उपस्थिति में विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थी विमल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विमल ने विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया। संवाद