फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी तेज हवा चली पर गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास धूल से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
क्षेत्र में वीरवार को धूलभरी हवा चली, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, पर गर्मी से राहत जरूर मिली। सुबह से दोपहर बाद तक तेज हवा चलती रही और बीच-बीच में हल्के बादल दिखाई देते रहे, जिससे तेज धूप नहीं हुई। कई दिन के बाद वीरवार को बाजारों में भी अधिक चहल-पहल रही।
विज्ञापन

बुधवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हवा भी बंद थी। अधिक गर्मी के कारण दिन में बाजार सूने थे। जनजीवन की रफ्तार बहुत धूमी हो गई थी, लेकिन वीरवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि 40 डिग्री तापमान में भी बहुत परेशान करने वाली गर्मी हो जाती है, लेकिन लू नहीं चली और तेज हवा ने राहत दिलाई। बाजारों में पिछले 10 दिन के मुकाबले चहल-पहल अधिक रही।
नींबू भी नहीं दे रहा राहत
गर्मी से राहत देने वाले नींबू के भाव वीरवार को भी राहत वाले नहीं रहे। सब्जी मंडी में भी नींबू 240 से 280 रुपये प्रति किलोग्राम बिका। सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदने पहुंचीं नेहरू पार्क निवासी सुनीता ने कहा कि नींबू के तो दर्शन भी महंगे हो गए हैं। पिछले साल 80 से 120 रुपये किलो मिल जाते थे और गर्मी से बचने के लिए पूरा परिवार हर रोज नींबू की शिकंजी पी लेता था, लेकिन इस बार तो दाल-सब्जी में डालने के लिए भी नींबू खरीदना मुश्किल हो गया है। नींबू विक्रेता प्रदीप ने बताया कि इस बार गुजरात में नींबू की फसल बहुत अच्छी नहीं है। पिछले साल की तुलना में दिल्ली की आजादपुर मंडी से बहादुरगढ़ की मंडी में आधी मात्रा में भी माल नहीं आ रहा। इसलिए भाव नहीं गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें