फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नमी के कारण मंडी में तीसरे दिन भी नहीं हो पाई सरसों की खरीद

विज्ञापन
26jjrp15- झज्जर। मंडी में नमी वाली सरसों को सुखाते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर झज्जर की अनाज मंडी में लगातार तीसरे दिन भी नमी के चलते सरसों की खरीद नहीं हो पाई। कल से अनाज मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले मंडियों में प्राइवेट खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियोंं में सरसों व जौ की आवक शुरू हो चुकी है। वहीं मंडी में पहुंचने वाली फसल की मौजूदा समय में प्राइवेट खरीद भी की जा रही है। शहर झज्जर की अनाज मंडी में पिछले तीन दिनों में करीबन 125 क्विंटल सरसों पहुंची है लेकिन सरसों में नमी पाई जाने के कारण अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
इसके अलावा वीरवार को शहर झज्जर की अनाज मंडी में करीबन 30 क्विंटल जौ पहुंचा जो मंडी में देरी से पहुंचने के कारण खरीदी नहीं हुई। इसके अलावा इससे पहले करीबन 170 से 180 क्विंटल जौ की खरीद किए जाने के बाद उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन


मंडी में सुखाई जा रही सरसों
शहर की अनाज मंडी में पहुंची नमी वाली सरसों को सुखाने का काम किया जा रहा है। नमी के कारण ही तीन दिनों से सरसों की खरीद नहीं हो रही है। मंडी में अलग-अलग जगहों पर सरसों को सुखाने के लिए फैलाया गया है।


वर्जन
झज्जर अनाज मंडी में तीसरे दिन भी नमी के कारण सरसों की खरीद नहीं हो पाई है। मंडी में नमी वाली सरसों को सुखाया जा रहा है। इसके अलावा वीरवार को देरी से पहुंचे जौ की फसल भी नहीं खरीदी गई।
विज्ञापन

विनोद पूनिया, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें