26jjrp14- झज्जर। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
झज्जर। शहर के आंबेडकर चौक स्थित माता के मंदिर के पास वीरवार को नवरात्रे की अष्टमी पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कढ़ी चावल का प्रसाद बनाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा अन्य जगहोंं पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा कई स्थानों पर बेरी के माता भीमेश्वरी मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिविर भी लगाए गए।