20jjrp02- कार्यक्रम को संबोधित करती डीसीपी धारणा यादव। स्रोत : पुलिस
झज्जर। डीसीपी धारणा यादव ने कहा कि नशे के प्रति जवाब हमेशा ‘नहीं’ होना चाहिए। एक बार की शुरुआत भी जीवन को बर्बादी की ओर ले जा सकती है। वह सोमवार को नशा मुक्ति हरियाणा अभियान के तहत पाटौदा स्थित निजी विश्वविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि नशा अक्सर जिज्ञासा या दोस्तों के दबाव में शुरू होता है, लेकिन धीरे-धीरे अपराध, बीमारी और आर्थिक नुकसान का कारण बन जाता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और जरूरत पड़ने पर पुनर्वास केंद्रों की सहायता लेने की अपील की। कार्यक्रम में महिपाल यादव और वाइस चांसलर अजीत सिंह मौजूद रहे।