फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का हो त्वरित निपटारा : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय समाधान शिविर में झज्जर के एसडीएम रवि मीणा ने आमजन की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर के दौरान एसडीएम ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। वहीं, जिला मुख्यालय के अलावा बेरी, बहादुरगढ़ और बादली उपमंडलों में भी समाधान शिविर आयोजित किए गए, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें