फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव कबलाना में पुलिस पहरे में हुई नालों की सफाई

Sat, 12 Jul 2025 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp19- झज्जर। गांव कबलाना में बुलडोजर के माध्यम से कराई जा रही सफाई। स्रोत- ​पंचातयी विभाग
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव कबलाना में प्रशासन की तरफ से नालों की सफाई कराई गई। नालों की सफाई को लेकर प्रशासन की तरफ से ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाना पड़ा। गांव में काफी समय से लोगों में आपसी तनाव को देखते हुए बीडीपीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया। गांव में पुलिस बल के साथ पहुंचकर बुलडोजर से नालों की सफाई कराई गई।
विज्ञापन

जिले के गांव कबलाना में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या बन जाती थी। इस समस्या को लेकर गांव के ग्रामीण समाधान शिविर में अपनी समस्या को लेकर पहुंचे। इस पर सज्ञान लेते हुए समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाकर पुलिस के सहयोग से बुलडोजर के माध्यम से नालों की सफाई कराई है।
गांव कबलाना में काफी समय से नालों की सफाई न होने के कारण बरसात के मौसम में गलियों में जलभराव की समस्या पनप रही थी, जिस कारण बीमारियां होने का भय ग्रामीणों को सता रहा था। वहीं जिला प्रशासन के संज्ञान में आते ही गांव में नालों की सफाई कराई गई है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ राजाराम ने बताया कि शनिवार को कबलाना गांव में पुलिस के सहयोग से बुलडोजर के माध्यम से नालों की सफाई कराई गई है।
विज्ञापन

गांव में काफी समय से ग्रामीणों के बीच आपसी तनाव चल रहा था, जिसके कारण पुलिस के सहयोग से सफाई कराई गई है। वहीं जहां पर लोगों के गली की तरफ रैंप बने हुए थे, उनके नीचे से मजदूरों की मदद से सफाई कराई गई है। गांव में तनाव की स्थिति काे देखते हुए प्रशासन की ओर से अधिकारियों के साथ एक फोटोग्राफर भी ले जाया गया ताकि किसी भी प्रकार के अवरुद्ध पर नजर रखी जा सकें। नाले सफाई की ड्यूटी मजिस्ट्रेट की ओर से फोटोग्राफी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें