फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लड़का-लड़की के बीच भेदभाव को लेकर लोगों को किया जागरूक

Sat, 12 Jul 2025 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। जिले के गांव ढलानवास और सासरोली में 8वें दिन किशोर-किशोरी मेले का आयोजन किया गया। दोनों गांव में तीन स्पॉट पर नाटक का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से समाज को लड़का-लड़की के बीच भेदभाव को लेकर जागरूक किया गया। इसमें ब्रेक थ्रू संस्था ने अहम योगदान निभाया। संस्था की ओर से समाज में जेंडर को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इससे लड़का-लड़की दोनों के लिए सपने पूरे करना आसान हो जाता है। किशोर-किशोरी मेला में ब्रेकथ्रू संस्था से साहिल शामिल रहे। इसके साथ ही सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें