फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्षिक उत्सव में बेसहारा गोवंश के लिए खुलकर किया दान

Mon, 23 Dec 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : समिति प्रधान रमेश राठी दानवीरों का सम्मान करते हुए। स्रोत समिति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बेसहारा पीड़ित गौ एवं वन्य जीव उपचार केंद्र जाखोदा का तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में हरियाणवीं कलाकारों ने कार्यक्रम में देशभक्ति, धार्मिक रागनी प्रस्तुत कर समां बांधा। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी मुख्य रूप से उपस्थित हुई।
विज्ञापन

तीसरे दिन कार्यक्रम में यज्ञ पर यजमान के तौर पर पवन कुमार सांपला उपस्थित रहे। इसके बाद निशा जांगड़ा एंड पार्टी ने हरियाणवी सांस्कृतिक रागनियों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पवन कुमार सांपला, महेंद्र गुप्ता, मनीष जिंदल, सुनील शर्मा सेक्टर-6, सुरेश शर्मा ठेकेदार, डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता, मोहन, अमृत, रामकिशन, बाबा श्याम ट्रक यूनियन रोहद, रवि आर्य एच एल सिटी, बलबीर रोहद, एलएच ट्रेडर्स आसोदा रोहद, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी, दी शिव टर्बो ट्रक यूनियन बादली रोड बहादुरगढ़, रामकंवार दलाल, रंजीत सिंह जाखोदा ने सामर्थ्यनुसार गौशाला के लिए दान दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन सुशील राठी व नितीश गौड़ ने किया। गौधन सेवा समिति प्रधान रमेश राठी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें