फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा सामाजिक समस्या है : प्रीति

Fri, 28 Nov 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 61 : छात्राओं को संबोधित करती एडवोकेट प्रीति। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ ने घरेलू हिंसा और महिलाओं के अधिकार पर व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट प्रीति, जिला बार कोर्ट भिवानी आमंत्रित रही।
विज्ञापन


एडवोकेट प्रीति ने कहा घरेलू हिंसा सामाजिक समस्या है जो महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और आत्मविश्वास को गहरा आघात पहुंचाती है। यह केवल शारीरिक हिंसा तक सीमित नहीं, बल्कि मानसिक, आर्थिक, भावनात्मक और सामाजिक उत्पीड़न भी इसके दायरे में आते हैं। महिला हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार की शिकायत पुलिस, महिला हेल्पलाइन या संरक्षण अधिकारी से कर सकती है।
कानून पीड़ित महिला को निवास, संरक्षण, उपचार और आर्थिक सहायता पाने का अधिकार देता है। समाज में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है ताकि महिलाएं अपने अधिकार समझें और साहसपूर्वक आवाज उठा सकें। घरेलू हिंसा का विरोध करना केवल महिला का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का कर्तव्य है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. संजय देसवाल, मंजू मलिक, डॉ. मनोज कुमार, देवेंद्र, डॉ. अश्वनी कुमार, ज्योति, गोविंद सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें