फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डॉक्टरों ने की दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल, मरीजों को हुई परेशानी

Fri, 28 Nov 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp11- सरकार के फैसले के विरोध में सिविल अस्पताल में एकत्रित चिकित्सक। स्रोत-यूनियन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर वीरवार को सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक दो घंटे की हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

मरीज और तीमारदार सुबह ही अस्पतालों में पहुंचना शुरू हो गए थे, उनकी ओपीडी स्लिप तो कटी लेकिन चिकित्सकों ने ओपीडी नहीं की। झज्जर के 42 चिकित्सक हड़ताल पर रहे। हालांकि आपातकालीन सेवा जारी रही। इसके चलते मरीजों को सुबह नौ से 11 बजे तक परेशानी उठानी पड़ी। 11 बजने पर चिकित्सकों ने अपनी हडताल को समाप्त की और ओपीडी का काम शुरू किया।
इस दौरान इमरजेंसी, डिलीवरी तथा पोस्टमार्टम सेवाएं उपलब्ध रही। दो घंटे की हड़ताल समाप्त होते ही चिकित्सकों के कमरों के बाहर लाइनें लग गई। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के सदस्यों डॉ. मनोज, पंकज, डाॅ. रितेश सांगवान ने बताया कि दो घंटे की हडताल को लेकर पहले ही उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में एसएमओ की सीधी भर्ती की जा रही है। यदि ऐसा होता है तो वर्तमान में कार्यरत चिकित्सकों की पदोन्नति रुक जाएगी। इससे उनका मनोबल गिरना स्वाभाविक है। इस फैसले के विरोध में सभी चिकित्सकों ने वीरवार को दो घंटे के लिए काम न करते हुए अपना विरोध जताया है।
विज्ञापन


अनुबंध स्टाफ का लिया गया सहारा
सिविल अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी कंसल्टेंट, सभी अनुबंध पर काम करने वाले मेडिकल ऑफिसर की सेवाएं ली गई। आरबीएसके के डॉक्टरों की भी ओपीडी सेवाओं में ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें