फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से क्लीनिक पहुंचे डॉक्टर्स

Tue, 03 Dec 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp03- झज्जर। अपने अस्पताल में साइकिल पर जाते डॉ. नवीन। स्त्रोत- संस्था
विज्ञापन
झज्जर। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर जिला नीमा की ओर से भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष डॉ. यशपाल फोगाट ने बताया कि यह दिन हमें पर्यावरण प्रदूषण की गंभीरता और इससे होने वाले स्वास्थ्य संकटों की याद दिलाता है। वायु प्रदूषण आज एक वैश्विक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। शोध के अनुसार, लंबे समय तक वायु प्रदूषण के संपर्क में रहने से नॉन-स्मोकर्स में भी फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इस गंभीर समस्या का समाधान केवल सामूहिक प्रयासों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी से ही संभव है।
विज्ञापन

आज सभी डॉक्टरों ने अपने क्लीनिक तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन या साइकिल का उपयोग किया। इसके अलावा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में प्रत्येक डॉक्टर ने एक पौधा लगाया।
इस अवसर पर डॉ. सुमन बिरोधिया सचिव, डॉ. रॉबिन अहलावत संयुक्त सचिव, डॉ. मनजीत सिंह कोषाध्यक्ष, डॉ. मीनाक्षी चौहान, डॉ. सुरेंद्र गौर, डॉ. सुरेंद्र राठी, डॉ. सुमन राठी, डॉ. रविंद्र मलिक, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. नवीन स्वामी मौजूद रहे।

02jjrp03- झज्जर। अपने अस्पताल में साइकिल पर जाते डॉ. नवीन। स्त्रोत- संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें