फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अमर उजाला पड़ताल... स्कूल और कॉलेजों के बाहर चाय की दुकानों पर सरेआम बिक रहे बीड़ी-सिगरेट और तंबाकू

Tue, 03 Dec 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp15- झज्जर। बीकानेर चौक के पास ​​स्थित सरकारी स्कूल के पास बनी करियाणा की दुकान। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर में स्थित स्कूल और कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में दुकानों पर सरेआम बीड़ी और सिगरेट बेची जा रही है। कॉलेजों के पास स्थित दुकानों में कई कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ही बीड़ी और सिगरेट का सेवन करते हैं।
विज्ञापन

शहर में बहादुगरगढ़ रोड स्थित राजकीय नेहरू महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और मॉडल स्कूल, बहु तकनीकी संस्थान और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्ट्डीज इन टीचर एजुकेशन स्थित है। वहीं बीकानेर चौक, आंबेडकर चौक पर राजकीय विद्यालय व शहर के अन्य स्थानों पर स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थान मौजूद हैं। इनके 100 मीटर के दायरे में चाय की दुकान व किराणा की दुकानों पर सरेआम बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू को बेचा जा रहा है और उसका सेवन किया जा रहा है।
इस कारण विद्यार्थियों पर इसका बहुत गहरा प्रभाव पड़ रहा है। कॉलेज के पास स्थित दुकानों पर काफी संख्या में पढ़ने वाले छात्र ही बीड़ी व सिगरेट का सेवन कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में नशीले पदार्थों की बिक्री व उसके सेवन पर रोक लगा रखी है, लेकिन उसके बावजूद भी इन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग कर रहा खानापूर्ति
सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट पीने पर स्वास्थ्य विभाग जुर्माना लगाता है। इसके अलावा शिक्षण संस्थाओं के आसपास भी बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू बैन है, लेकिन इनका कोई चालान नहीं काटता और न ही कोई कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें