फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीएमआरसी ने ट्रेनों के रखरखाव को एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया से किया 10 साल का अनुबंध

Thu, 17 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से ट्रेनों के रखरखाव के लिए एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी से 10 साल के लिए अनुबंध किया गया है। कंपनी को इस अनुबंध के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया है। डीएमआरसी ने इस अनुबंध के लिए 3650 दिनों की समय-सीमा के साथ बोलियां आमंत्रित की थीं।
विज्ञापन

21 फरवरी 2025 को तकनीकी बोलियां खोली गई, जिनसे पता चला कि 4 फर्मों ने अनुबंध के लिए बोलियां प्रस्तुत की हैं। तकनीकी मूल्यांकन 9 जुलाई 2025 को हुआ। तकनीकी मूल्यांकन के दौरान दो कंपनियों की बोलियां अस्वीकार कर दी गई। उसी दिन, वित्तीय बोलियां खोली गई, जिनमें पता चला कि अनुबंध के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी एल्सटॉम थी।
डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) के अधिकारियों ने बताया कि एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड को 10 साल के ट्रेन रखरखाव अनुबंध के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया है। यह अनुबंध दिल्ली मेट्रो ट्रेनों के रखरखाव से संबंधित है और एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद दिया गया है।
विज्ञापन

डीएमआरसी की चल रही परियोजनाओं में ग्रीन लाइन विस्तार और शहरी लॉजिस्टिक्स एवं टिकाऊ परिवहन पर अन्य संगठनों के साथ उसका सहयोग भी रहेगा। ग्रीन लाइन का विस्तार इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक किया जाएगा। इसमें 10 नए स्टेशन बनाए जांएगे। ऐसे में बहादुरगढ़ से दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को इस रूट का काफी फायदा मिलेगा।
बहादुरगढ़ से प्रतिदिन मेट्रो में लाखों यात्री सफर करते हैं। डीएमआरसी चरण 4 के विस्तार पर भी काम कर रही है, जिसमें गोल्डन लाइन (एयरोसिटी से तुगलकाबाद) शामिल है। डीएमआरसी सेवाओं में सुधार के लिए ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण भी करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें