फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 3 नवंबर को होगी जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में 3 नवंबर को 23वीं एलीट पुरुष एवं महिला जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जिले के मुक्केबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। झज्जर मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष सोमवीर अहलावत और कोच हितेश देशवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य मुक्केबाजी को बढ़ावा देने के साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में एसजीटी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स एवं सीईओ तरुण कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कोच हितेश देशवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें