झज्जर। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता डॉ. विकास पाराशर ने कहा कि प्रदेश में एमएसपी के नाम पर किसानों के साथ खुला मजाक हो रहा है। भाजपा सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान धान की फसल करीब 400 रुपये प्रति क्विंटल और बाजरे की फसल 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल तक एमएसपी से कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं। सरकार के दावों और मंडियों की वास्तविक स्थिति में बड़ा अंतर है।
डॉ. पाराशर ने कहा कि सरकार को किसानों की आर्थिक स्थिति समझते हुए उनकी फसलों का पूरा उचित मूल्य सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों से अनेक वादे किए थे, लेकिन आज प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों से निराश है।