फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला बॉक्सिंग विजेता अब खेलेंगे राज्यस्तरीय मुकाबला

विज्ञापन
06jjrp04- झज्जर। प्रतियोगिता के दौरान मुक्केबाजी का मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। अंडर-19 जिलास्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्ग के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेता बॉक्सर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मुकाबला शुक्रवार को शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में हुआ।
विज्ञापन

जिला झज्जर मुक्केबाजी संघ के प्रधान कोच हितेश देशवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ संजय कबलाना की तरफ से खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर किया गया। जिले भर से लड़कों और लड़कियों के वर्ग में लगभग 120 मुक्केबाजों ने भाग लिया।
सभी पदक विजेता मुक्केबाज 17 से 20 मार्च को रोहतक के महम में होने वाली राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के साथ राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में नरेश कुमार मैनेजर की भूमिका निभाएंगे जबकि राहुल और संदीप कोच के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी सोमबीर देशवाल सुरहेती, सतपाल धौड़, धर्मेंद्र गुढ़ा, भाजपा नेता मनीष बंसल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोमवती जाखड़, नरेश चेयरमैन मातानहेल, जिला मुक्केबाजी महासचिव सोमबीर अहलावत और कोच नवीन नेहरा बेरी उपस्थित रहे।


यह रहा परिणाम
लड़कों के वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम, 60 किलो में शिवांशु, 65 किलो में विशेष, 70 किलो में दीक्षित, 75 किलो में छविकांत, 80 किलो में विशाल, 85 किलो में अंशुल और 90 से अधिक में नमन दलाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में अंकिता, 54 किलो में दीक्षा, 57 किलो में तनीषा जांगड़ा, 60 किलो में खुशी, 65 किलो में आकांक्षी दलाल, 70 किलो में तेजस्वी, 80 किलो में शगुन मातनहेल और 85 किलो में खनक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें